October 2, 2012

आज है दो अक्तूबर का दिन…

જય શ્રીકૃષ્ણ મિત્રો/વડીલો,
આજે છે ૨જી ઓક્ટોબર. આજના દિને આપણા બાપુ મહાત્મા ગાંધી અને લાલ બહાદુર શાસ્ત્રી બંને મહાન નેતાઓનો જન્મદિવસ છે. તો આજના આ શુભ દિન પર પરિવાર ફિલ્મનું આ સુંદર ગીત આપ સમક્ષ રજુ કરું છું જે દેશભક્તિની ભાવના સાથે તે બંનેને શ્રદ્ધાંજલિ પણ અર્પણ કરે છે....
आज है दो अक्तूबर का दिन,
आज का दिन है बडा महान,
आज के दिन दो फूल खिले है,
जिनसे महका हिन्दुस्तान.  

नाम एक का बापु गाँधी,
ओर एक लाल बहादुर है,
एक का नारा अमन,
एक का जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान  

बापु जिसने मानवता का दुनिया को संदेश दिया,
बागदोर भारत की संभालो, नेहरू को आदेश दिया,
लाल बहादुर जिसने हमको, गर्व से जिना सिखलाया,
सच पुछो तो गीता का अध्याय उसीने दोहराया.
जय जवान जय किसान जय जवान जय किसान  

विश्वशांति के हित मे देखो, शूरवीरोने किया त्याग,
एक का नारा अमन,
एक का, जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान  

मेरे मुन्ने दो अक्तूबर के,
शुभ दीन ही तु जन्मा
मेरी यही दुआ है की
उन जैसा ही तु बनना,
ओर जो उन जैसा ना बन पाये
तो फिर ईतना करना
कम से कम उनके बतलाये
रस्ते पर ही तु चलना
जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान  

तुम पे दुनिया नाज करेगी,
तु है उन वीरो की शान
एक का नारा अमन,
एक का, जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान  

आज है दो अक्तूबर का दिन,
आज का दिन है बडा महान,
आज के दिन दो फूल खिले है,
जिनसे महका हिन्दुस्तान.
जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान

No comments: